IAS TRANSFER: Order issued for IAS posting in Revenue Board..
भोपाल। शुक्रवार रात सीनियर IAS उमाकांत उमराव का तबादला कर उन्हें राजस्व मंडल का सदस्य नियुक्त कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक खाद्य एवं सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव उमराव पर करोड़ों रुपये की खरीदी में शामिल होने के गंभीर आरोप है जिसकी शिकायत के बाद सीएम ने एक्शन लिया है।
मप्र शासन ने मुख्य सचिव वीरा राणा के हस्ताक्षर से शुक्रवार रात एक सिंगल आदेश जारी हुआ जिसमें 1996 बैच के सीनियर IAS अधिकारी प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और प्रमुख सचिव सहकारिता (अतिरिक्त प्रभार) उमाकांत उमराव को उनके हटाकर उन्हें सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर भेज दिया।
आदेश में कहा गया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज को उनके वर्तमान दायित्व के साथ साथ अब प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और प्रमुख सचिव सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा जाता है।

