महानदी में पति-पत्नी पकड़ रहे थे मछली, आंधी-तूफान के चलते पलटी नाव! महिला की मौत

Date:

हाइलाइट्स

  • मछुआरा दंपत्ति महानदी में गए थे मछली पकड़ने
  • नाव में सवार होकर गए थे कमला बैराज
  • आंधी तूफान की चपेट में आने से दंपती की नाव पलटी
  • पति तैरकर बाहर निकला लेकिन पत्नी नदी में डूबी
  • महिला का शव गोताखोरों के टीम ने किया बरामद

Raigarh. महानदी के कमरा बैराज में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला नाव में सवार होकर अपने पति के साथ गहरे पानी में मछली पकड़ने गई थी। जहां आंधी तूफान की चपेट में आने से दंपति का नाव पलट गया। और पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई।

दरअसल सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगांव निवासी संतोष मांझी मछली पकड़ने का व्यवसाय करता है। संतोष अपनी पत्नी जनता माझी (26वर्ष) के साथ कल रविवार शाम 5:00 बजे नाव में सवार होकर मछली पकड़ने के लिए महानदी स्थित कमला बैराज में गए थे। जहां गहरे पानी में मछली पकड़ने के दौरान तेज आंधी तूफान के कारण उनका नाव पलट गया।

जिससे पति-पत्नी गहरे पानी में डूबने लगे। पति ने पत्नी की साड़ी खींचकर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते पत्नी बहते हुए आगे निकल गई। पति किसी तरह खुद को बचाकर तैरते हुए नदी से बाहर निकला। और घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन घटना की सूचना सरिया थाना में दिए। सरिया थाना प्रभारी ने रायगढ़ कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद नगर गोताखोरों की टीम को मौके पर रवाना किया गया। जिसके बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर महिला के शव को तलाशने के लिए घंटों तक नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान महिला का शव बीच नदी से बरामद किया गया। सरिया पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

अमेरिकी सेना में सिखों और मुस्लिमों पर नई पाबंदी! पेंटागन का फरमान – दाढ़ी कटवाएं, बाल छोटा रखें

वॉशिंगटन।अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने सेना में अनुशासन और...

CRICKET NEWS: एडिलेड में 17 साल बाद टूटा भारत का किला, ऑस्ट्रेलिया ने जीती वनडे सीरीज़

CRICKET NEWS: एडिलेड। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ...

SECL गेवरा माइंस में भू-विस्थापितों पर CISF ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

कोरबा। SECL गेवरा माइंस में रोजगार और पुनर्वास की...