PM MODI MEETING : Government alert on oil and gas supply, major review amid Middle East crisis
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत तक महसूस होने लगा है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम अपने आवास पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इस बैठक में तेल, गैस, बिजली और खाद की सप्लाई को लेकर बड़ा रिव्यू किया गया।
सरकार का साफ फोकस है कि देश में किसी भी जरूरी चीज की कमी न हो। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई बड़े मंत्री इस मीटिंग में शामिल रहे।
दरअसल, मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ा है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम रूट पर तनाव बढ़ने से दुनिया की करीब 20% ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि सरकार पहले से ही अलर्ट मोड में आ गई है।
सरकार का दावा है कि देश में फिलहाल LPG, गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। पैनिक बुकिंग भी कम हो गई है और कमर्शियल गैस की सप्लाई बढ़ाकर 50% तक कर दी गई है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी है।
मोदी सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाने की तैयारी में है, ताकि आम लोगों पर इसका असर कम से कम पड़े।
