MP High Court: HC issues notice to Election Commission; are the seats of elected MPs at risk?
MP HIGH COURT:मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की डेट तय कर दी है.
इसके साथ ही BJP राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.
हाई कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन के आरोपों पर नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है. मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द होने के बाद हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.
हाई कोर्ट में नटराजन ने बताया कि चुनावी मैदान में भाजपा की ओर से 3 उम्मीदवार थे. जिसमें मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद महेश केवट निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए. कांग्रेस ने इस पूरी प्रक्रिया को ही हाई कोर्ट में चुनौती दी.
इस मामले की सुनवाई अब हाई कोर्ट में 11 अगस्त को होगी. अगर कोर्ट को इस दौरान नटराजन की ओर से पर्याप्त सबूत मिलते हैं, तो कोर्ट की सुनवाई और महत्वपूर्ण हो सकती है. फिलहाल, अभी हाई कोर्ट ने सिर्फ नोटिस जारी किया है. अंतिम फैसले का इंतजार है.
