RSS MOHAN BHAGWAT: RSS Chief Mohan Bhagwat to interact with Gen-Z!
RSS MOHAN BHAGWAT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रदर्शन के दौरान इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव हुए और युवाओं से संवाद के के बाद अब RSS प्रमुख मोहन भागवत 100 से ज्यादा शहरों में युवाओं से संवाद करेंगे। इसमें 2000 से ज्यादा युवाओं के शामिल होने की संभावना है।
जानकारीके मुताबिक ‘इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टु यूनाइटेड नेशन्स’ (IIMUN) की 15वीं वर्षगांठ के मौके पर वार्षिक चैंपियनशिप कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया जाएगा।
इसी मौके पर 6 अगस्त को देशभर के 100 शहरों के 15 से 19 साल के स्टूडेंट्स से मोहन भागवत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के अंबानी सेंटर में होगा।
आयोजकों के अनुसार, इस संवाद में 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न शहरों के प्रतिभागी कार्यक्रम से जुड़ेंगे.
