चाय पर चर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Discussion over tea

पत्रकार दीपक तिवारी

आज की चाय पर चर्चा कुछ खास है… नाम है सुधीर केसरवानी। चर्चा सिर्फ एक जिले या शहर तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में गूंज रही है। पान ठेला हो, चाय दुकान हो, होटल हो या सरकारी दफ्तर का कोना—हर जगह एक ही सवाल उठ रहा है… आखिर ये सुधीर केसरवानी हैं कौन, जिनका असर सत्ता के सबसे ताकतवर विभाग तक माना जा रहा है?

कहा जा रहा है कि सुधीर केसरवानी भले ही कांग्रेस के नेता हैं, लेकिन पकड़ उनकी भाजपा सरकार के गृह विभाग में इतनी मजबूत है कि बिना उनकी मर्जी के “पत्ता तक नहीं हिलता।” यह चर्चा अब धीरे-धीरे अफवाह नहीं, बल्कि आम बातचीत का हिस्सा बन चुकी है।

चर्चा का सबसे गरम मुद्दा: लोगों के बीच यह बात तेजी से फैल रही है कि गृह विभाग में होने वाली हर बड़ी खरीदी—चाहे वाहन खरीदना हो, गाड़ियों को किराए पर लेना हो या स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई—सब कुछ सुधीर केसरवानी के इशारों पर होता है। इतना ही नहीं, पूरे प्रदेश में ट्रेवल्स से जुड़ा काम भी उनके नेटवर्क के जरिए ही संचालित होने की चर्चा है।

ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल? चाय की चुस्कियों के बीच एक और बड़ा दावा तैर रहा है—कि विभाग में ट्रांसफर और पोस्टिंग तक में उनकी मजबूत दखल है। कौन कहां जाएगा, कौन कहां टिकेगा… इन फैसलों के पीछे भी उनका नाम लिया जा रहा है

☕ राजनीति से परे रिश्तों की ताकत सबसे दिलचस्प और चर्चित पहलू यह है कि उनकी यह ताकत किसी पद या अधिकार से नहीं बल्कि रिश्तों से जुड़ी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि प्रदेश के गृह मंत्री से उनका पुराना, बचपन का रिश्ता है—और यही रिश्ता उन्हें सत्ता के केंद्र तक पहुंचाता है।

जनता के मन में उठते सवाल अब सवाल यह उठ रहा है

क्या वाकई एक बाहरी व्यक्ति का इतना प्रभाव हो सकता है

क्या सिस्टम में पारदर्शिता है या सब कुछ पर्दे के पीछे तय होता है?

और सबसे बड़ा सवाल—क्या यह सिर्फ चर्चा है या इसके पीछे कोई सच्चाई भी छिपी है

चाय की आखिरी चुस्की के साथ… सुधीर केसरवानी का नाम अब एक रहस्य बन चुका है—एक ऐसा चेहरा जो सामने नहीं दिखता, लेकिन चर्चा में सबसे आगे है। सच्चाई क्या है, यह तो जांच का विषय है… लेकिन फिलहाल चाय की हर दुकान पर यही कहानी गर्म है

“जहां धुआं उठता है, वहां कुछ तो जलता जरूर है

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : Transport SI भर्ती का नियम बदला!

CHHATTISGARH : Transport SI recruitment rules changed! रायपुर। छत्तीसगढ़ में...

SWATANTRA BHARDWAJ NEWS: स्वतंत्र भारद्वाज तिहाड़ जेल से रिहा!

SWATANTRA BHARDWAJ NEWS: Swatantra Bhardwaj released from Tihar Jail!   SWATANTRA...

DUSU ELECTION: वोटिंग आज, दिल्ली पुलिस अलर्ट! 

DUSU Election: Voting today; Delhi Police on alert!     DUSU ELECTION:...