CG CONGRESS: CM के चेहरे को लेकर दीपक बैज ने गिनाए नाम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress: Deepak Baij lists names for the CM face!

 

CG CONGRESS: छत्तीसगढ़ में अभी विधानसभा चुनाव के लिए करीब 2 साल का समय बाकी है. लेकिन पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरगुजा में कांग्रेस के संभाग स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष और ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में कहा कि 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने योग्य कई बड़े नेता हैं। इनमें चरण दास महंत, टीएस सिंहदेव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू सीएम बनने योग्य हैं। इसका निर्णय अंततः हाईकमान को करना है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए बैज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी नजर आ रही है. अभी बैटिंग शुरू नहीं हुई है और पहले ही भाजपा के विकेट गिरना शुरू हो गया है. ऐसी खबरें कि राज्य में कई जगहों पर उनके कार्यकर्ता इस्तीफा दे रहे हैं.

दीपक बैज के बयान के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा कि चार नाम तो उन्होंने गिना दिया लेकिन बैज भी बन सकते हैं, वे तो पीसीसी चीफ हैं, प्रोटोकॉल में हैं.

टीएस सिंहदेव बोले, ढाई ढाई साल के CM की चर्चा की वजह से कांग्रेस को नुकसान हुआ है, इसी की वजह से हार मिली है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DUSU ELECTION: वोटिंग आज, दिल्ली पुलिस अलर्ट! 

DUSU Election: Voting today; Delhi Police on alert!     DUSU ELECTION:...

CHHATTISGARH : अब ऐसे बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस! 14 जिलों में तैयारी

रायपुर। रायपुर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों के प्रदेश...