MODI GIFTS DOKRA MOR BOAT : BIMSTEC सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की कला की गूंज, पीएम मोदी ने थाई पीएम को भेंट की ‘डोकरा पीतल की मोर नाव’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

नई दिल्ली/बैंकॉक। MODI GIFTS DOKRA MOR BOAT, BIMSTEC सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की कला की गूंज, पीएम मोदी ने थाई पीएम को भेंट की ‘डोकरा पीतल की मोर नाव’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला को सम्मान दिलाया है। बैंकॉक में आयोजित BIMSTEC शिखर सम्मेलन के अवसर पर पीएम मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को ‘डोकरा पीतल की मोर नाव’ भेंट की, जो छत्तीसगढ़ के जनजातीय कारीगरों की उत्कृष्ट कारीगरी का प्रतीक है।

डोकरा कला: परंपरा, संस्कृति और सौंदर्य का संगम

MODI GIFTS DOKRA MOR BOAT यह कलाकृति छत्तीसगढ़ के आदिवासी शिल्पकारों द्वारा पारंपरिक ‘लॉस्ट-वैक्स’ (मोम गुमाव) ढलाई तकनीक से बनाई गई है। मोर के आकार की इस अनोखी नाव में बैठे शांत आदिवासी नाविकों की प्रतिमा, मानव और प्रकृति के बीच संतुलन और सामंजस्य का सुंदर प्रतीक है — जो स्वयं डोकरा कला की आत्मा मानी जाती है।

सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती

MODI GIFTS DOKRA MOR BOAT थाई सरकार ने भारत की इस सांस्कृतिक भेंट को सम्मान के साथ स्वीकार किया और इसे दोनों देशों के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया। इससे न केवल भारत की पारंपरिक कला को वैश्विक पहचान मिली है, बल्कि छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों के लिए भी यह गौरव का क्षण है।

पीएम मोदी की सांस्कृतिक कूटनीति की मिसाल

MODI GIFTS DOKRA MOR BOAT विदेश यात्राओं में भारत की सांस्कृतिक गहराई को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति का एक अहम पहलू बन चुका है। इससे न सिर्फ भारत की छवि सशक्त होती है, बल्कि देश की लोक कलाएं और हस्तशिल्प अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर चमकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में इस पेड़ पर बैन!

CHHATTISGARH : This tree is banned in Chhattisgarh! रायपुर। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : CSP पर 1 करोड़ रिश्वत का आरोप!

CHHATTISGARH : CSP accused of taking bribe of Rs...