Trending Nowखेल खबरशहर एवं राज्य

IPL 2025 NEW RULES : नए सीजन के नए नियम, गेंद पर लार लगाने की अनुमति सहित कई बदलाव

IPL 2025 NEW RULES : New rules for the new season, many changes including permission to apply saliva on the ball

मुंबई। IPL 2025 NEW RULES इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांच 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले, 20 मार्च को मुंबई में बीसीसीआई ने सभी टीमों के कप्तानों के साथ बैठक कर नए और पुराने नियमों की जानकारी दी। इस बार कुछ नए नियम लागू किए गए हैं, जबकि कुछ पुराने नियमों को जारी रखा गया है। खास बात यह है कि इस सीजन में गेंद पर लार के इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है, जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा।

IPL 2025 के खास नियम –

🔹 इम्पैक्ट प्लेयर नियम जारी रहेगा

IPL 2025 NEW RULES टीमों को मुकाबले के दौरान एक खिलाड़ी को बदलने की अनुमति होगी।

टॉस के समय कप्तान को प्लेइंग 11 के अलावा 5 अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम देने होंगे।

🔹 धीमी ओवर गति पर नया नियम

कप्तान को अब सीधे बैन नहीं किया जाएगा।

हर चार डीमेरिट प्वाइंट पर मैच फीस का 25-75% जुर्माना लगेगा।

ये प्वाइंट 3 साल तक रिकॉर्ड में बने रहेंगे।

🔹 दूसरी पारी में नई गेंद का नियम

11 ओवर के बाद नई गेंद का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

IPL 2025 NEW RULES इसका फैसला फील्ड अंपायर लेंगे।

🔹 वाइड के लिए डीआरएस

अब टीमें अंपायर के वाइड के फैसले को चैलेंज कर सकेंगी।

थर्ड अंपायर जांच कर अंतिम फैसला देगा।

🔹 गेंद पर लार लगाने की अनुमति

IPL 2025 NEW RULES अब गेंदबाज गेंद पर लार लगा सकते हैं।

आईपीएल में यह नियम फिर से लागू कर दिया गया है।

🔹 एक इनिंग में दो टाइमआउट

हर इनिंग में 2 बार ढाई-ढाई मिनट का ब्रेक मिलेगा।

IPL 2025 NEW RULES टीमें इस दौरान अपनी रणनीति बना सकेंगी।

आईपीएल 2025 के नए नियमों से टूर्नामेंट और रोमांचक होने की उम्मीद है। गेंदबाजों को राहत देने वाले बदलावों के साथ, यह सीजन नए रिकॉर्ड और दिलचस्प मुकाबलों से भरपूर रहेगा।

 

 

 

 

 

 

Share This: