CG PANCHAYAT STRIKE UPDATE BREAKING : पंचायत सचिवों को हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम, जाएगी नौकरी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PANCHAYAT STRIKE UPDATE BREAKING : Panchayat secretaries given ultimatum to end strike, may lose job …

रायपुर। CG PANCHAYAT STRIKE UPDATE BREAKING प्रदेश में ग्राम पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर पंचायत संचालनालय ने कड़ा रुख अपनाया है। संचालनालय के संचालक ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) को पत्र लिखकर 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर सचिवों को कर्तव्यों पर लौटने का निर्देश जारी करने को कहा है। निर्देश न मानने वाले सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

CG PANCHAYAT STRIKE UPDATE BREAKING हड़ताल से पंचायत कार्य प्रभावित

प्रदेश भर में ग्राम पंचायत सचिव 17 मार्च 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे पंचायतों के कार्य ठप हो गए हैं। अनिवार्य सेवाएं और हितग्राहीमूलक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में रुकावट आ रही है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

CG PANCHAYAT STRIKE UPDATE BREAKING पंचायत संचालनालय का सख्त रुख

संचालक ने सभी जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिया है कि वे तत्काल सचिवों को हड़ताल खत्म करने का निर्देश जारी करें। साथ ही, पंचायतों में कार्यों के सुचारू संचालन और पंचायत निधि के आहरण से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

अब देखना होगा कि सचिव इस अल्टीमेटम के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर लौटते हैं या नहीं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आदेश का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...