HMPV virus: 24 घंटे में देश के HMPV वायरस के 8 मामले से मचा हड़कंप, जानें किस राज्य में मिले कितने संक्रमित

Date:

HMPV virus: चीन में तेजी से फैल रहे HMPV वायरस ने अब भारत में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और पश्चिम बंगाल में HMPV वायरस के कुल 8 मामले सामने आए हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में 13 साल की लड़की और 7 साल के लड़के में इस वायरस की पुष्टि हुई।

दोनों बच्चों में सर्दी और बुखार जैसे लक्षण नजर आए। टेस्ट के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, दोनों की हालत गंभीर नहीं है। फिलहाल दोनों बच्चों को घर पर ही आइसोलेट रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। बीते दो दिनों में आठ मामले सामने आने से देश भर में हड़कंप मच गया है।

कर्नाटक और तमिलनाडु में भी मिले संक्रमित

कर्नाटक में 3 महीने की बच्ची और 8 महीने के बच्चे में HMPV वायरस पाया गया। दोनों की जांच बेंगलुरु के एक अस्पताल में हुई। तमिलनाडु में एक बच्च्चा सेलम में और एक बच्चा चेन्नई समेत कुल 2 बच्चे वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

HMPV virus in India: राज्य सरकारों ने मामलों को गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर। इस वायरस का बच्चों पर अधिक असर देखा जा रहा है। इसकी वजह से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related