HEMANTA BISWA SARMA : Kissing the CM at the rally…video goes viral!
नई दिल्ली। लखीमपुर में रैली के बाद जब हिमन्त बिश्व शर्मा भीड़ के बीच से गुजर रहे थे, तभी कुछ ऐसा हुआ जो कैमरे में कैद हो गया। एक महिला समर्थक ने अचानक आगे बढ़कर सीएम को किस कर लिया।
इसके बाद माहौल और भी अलग हो गया… भीड़ ने उन्हें घेर लिया, कोई गले लगा रहा था तो कोई हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ रहा था। ये पूरा सीन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
असम में हिमांता दा की दीवानगी चरम पे 🚩
आज की रैली में ज़ब CM हिमांता दा लोगों से
मिल रहे थे तो अचानक एक महिला ने उन्हें गले
से लगाकर उनके गालों पर चूम लिया….असम तैयार है 🔥 pic.twitter.com/TPl1DczO6j
— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) March 28, 2026
इस घटना को समर्थकों के स्नेह के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन वीडियो को लेकर चर्चाएं भी तेज हैं। उधर चुनावी मैदान में सीएम हिमंता अपनी पारंपरिक सीट जालुकबारी से उतरने वाले हैं और बीजेपी लगातार तीसरी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
9 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होनी है… यानी चुनाव से पहले ऐसे वायरल मोमेंट्स माहौल और भी दिलचस्प बना रहे हैं।

