CG TRIPLE MURDER CASE : पूर्व डिप्टी CM के परिवार हत्याकांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TRIPLE MURDER CASE : High Court issues major verdict in former Deputy CM’s family murder case

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में अब बड़ा ट्विस्ट आ गया है। पूर्व डिप्टी सीएम Pyare Lal Kanwar के बेटे, बहू और 4 साल की पोती की हत्या मामले में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

निचली अदालत ने पहले पांचों आरोपियों को उम्रकैद दी थी… लेकिन अब हाई कोर्ट ने उसमें बदलाव कर दिया। कोर्ट ने दो आरोपियों की सजा बरकरार रखी, जबकि तीन को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

ये वही मामला है जिसमें 21 अप्रैल 2021 को भैसमा गांव में हरीश कंवर, उनकी पत्नी सुमित्रा और मासूम याशिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जांच में पारिवारिक जमीन विवाद सामने आया था और अपने ही रिश्तेदारों पर आरोप लगे थे।

अब इस फैसले के बाद केस में नया मोड़ आ गया है… और तीन आरोपियों के बरी होने से कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related