हिमाचल : सोलन की खाई में गिरी सवारियों से भरी बस…31 यात्री घायल

Date:

सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है. बस जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जा रही थी. अचानक संतुलन बिगड़ने से बस खाई में जा गिरी. बस सवारियों से भरी हुई थी. एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुज्जर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना में 31 यात्री घायल हुए हैं.एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुज्जर ने बताया कि प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और घायलों को निकाला जा रहा है. फिलहाल 4 लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं, बाकी 27 लोगों को मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नालागढ़ अस्पताल भेजा जा रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related