स्वास्थ्य कर्मी ने पति से अलग रह रही महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Date:

जांजगीर। CRIME NEWS : हमें दुसरो पर विश्वास करना जीवन जीने के लिए जरुरी है परन्तु एक विश्वासघाती स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने परित्यक्ता महिला को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया ताे वह मुकर गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर कोथारी में पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। बिर्रा पुलिस के अनुसार देवरनी का हेमलाल मनहर (52) कोरबा जिला के कोथारी में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ है। उसकी पहचान 37 वर्षीय महिला से हुई।

महिला को उसका पति छोड़कर चला गया है, इसका फायदा उठाते हुए हेमलाल ने महिला को शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब उसपर शादी करने का दबाव बनाया तो हेमलाल टालमटोल करने लगा, जिससे परेशान होकर महिला ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related