Trending Nowशहर एवं राज्य

HATH SE HATH JODO YATRA : गांव-गांव राहुल का संदेश पहुंचाएंगे कांग्रेस नेता, 26 जनवरी से शुरू हो रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

HATH SE HATH JODO YATRA: Congress leaders will deliver Rahul’s message from village to village, join hands journey starting from January 26

रायपुर। प्रदेश में 26 जनवरी से शुरू हो रही कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता गांव-गांव में राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र पेश करेंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन मेें बैठक हुई। केंद्रीय पर्यवेक्षक अरुण यादव ने बैठक में अभियान की कार्ययोजना के बारे मेें जानकारी दी। उन्होेंने बताया कि दो माह की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की सफलता के लिए जिलों एवं ब्लाकों की अनिवार्य बैठक होनी चाहिए।

26 जनवरी से पहले सभी प्रभारियों को जिलों का दौरा करना है। राहुल गांधी का संदेश, राज्य सरकार के चार साल के काम, केंद्र सरकार के नाकामियों, आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा के चरित्र को जनता तक ले जाना है। हर ब्लाक में रोज 10 किलोमीटर पैदल चलाना है, जिससे 307 ब्लाकों में रोज तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि अभियान तीन स्तरों पर आयोजित किया जाएगा। गांव और ब्लाक स्तर पर अभियान की शुरुआत ब्लाक मेें उद्घाटन बैठक से होगी। दो महीने के लिए पदयात्रा, हर गांव और मतदान केंद्र तक जाएगी।

मोदी सरकार के खिलाफ बांटी जायेगी चार्जशीट

प्रत्येक ब्लाक के गांव-गांव में कांग्रेस का झंडा फहराकर यात्रा शुरू होगी। हर गांव में बैठक होगी। घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा। यात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी का पत्र हर घर में बांटा जाएगा। मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटी जायेगी। हर दरवाजे पर भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर चिपकाया जाएगा। हर गांव में भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो बड़ी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। युवक कांग्रेस, एनएसयूआई पूरे ब्लाक में बाइक रैली का आयोजन करेगी। इसके साथ ही हर जिला मुख्यालय मेें कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राज्य के वरिष्ठ नेता इसमें भाग लेंगे। राज्य स्तर पर कार्यकर्ता महासंगम होगा, जिसमेें बड़ी रैली होगी।

राष्ट्रीय स्तर के नेता आएंगे महारैली में

महारैली को संबोधित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर के नेता आएंगे। भारत जोड़ो मेला भी आयोजित होगा। राज्य स्तर पर युवा केंद्रित कार्यक्रम होगा। विशाल एलईडी स्क्रीन पर यात्रा के दृश्य दिखाए जाएंगे। प्रसिद्ध गायकों, कलाकारों, सोशल मीडिया प्रभावकों के साथ संगीत कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में राजधानी में महिला मार्च निकालेगा। प्रियंका गांधी द्वारा समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन किया जाएगा।

30 जनवरी को जम्मू में समाप्त होगी राहुल की यात्रा

पर्यवेक्षक अरुण यादव ने बताया कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा शुरू की है। जहां से यात्रा गुजर रही है, लोगोें मेें उत्साह है। यात्रा को केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब मेें जोरदार समर्थन मिला। 30 जनवरी को जम्मू में झंडावंदन के साथ यात्रा का समापन होगा। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण है। हमे इस अभियान के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति तक जाना है।

 

 

 

 

 

 

cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: