CBSE 12th Result 2021: खत्म हुआ इंतजार, आज दोपहर 2 बजे घोषित होंगे 12वीं के रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे परीक्षार्थी अपना परिणाम…. जानें प्रक्रिया…..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने घोषणा करते हुए कहा कि आज 2 बजे कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 का परिणाम जारी करेगा. बता दें, छात्र लंबे समय से CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे. सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम को कई प्लेटफार्मों पर होस्ट करेगा ताकि छात्र अपने परिणाम आसानी से देख सकें. एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को संभालना मुश्किल है. आमतौर पर, हर साल लगभग 15 लाख छात्र सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं.

इस साल सीबीएसई 12वीं के नतीजे वैकल्पिक तरीके से तैयार किए गए हैं, चूंकि COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण इस वर्ष बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी, इसलिए बोर्ड ने परिणाम को अंतिम रूप देने के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना अपनाई जा रही है.

CBSE 12वीं रिजल्ट 2021: जानिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट के बारे में

एक प्राइवेट उम्मीदवार को प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जिसने सेकंडरी / सीनियर सेकंडरी पास किया है. सीबीएसई ने कहा है कि नियमित स्कूल के उम्मीदवार अपने स्कूल से ही प्रोविजनल सर्टिफिकेट हासिल कर सकेंगे.

CBSE Result 2021: रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोर

– CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम बोर्ड रोल नंबर, उम्मीदवार के नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है.

– उम्मीदवारों को ऊपर दी गई वेबसाइटों पर लॉग इन करना होगा, परिणाम पर क्लिक करना होगा और पूछे गई जानकारी को भरना होगा.

– CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12वीं में छात्रों के स्कूल-आधारित प्रदर्शन, कक्षा 11वीं में अंतिम परीक्षा प्रदर्शन और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों में प्रदर्शन के परिणामों पर आधारित होगा.

CBSE लगातार दूसरे साल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2021 के लिए छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा. यह निर्णय वर्तमान महामारी की स्थिति और परिवर्तनों के कारण किया गया है. सीबीएसई ने आखिरी बार 2019 में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स की घोषणा की थी. महामारी के कारण अनिश्चित स्थिति के कारण 2020 में कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी.

आपको बता दें, पिछले साल, कोविड -19 महामारी के कारण, CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कुछ विषयों के लिए आयोजित नहीं की गई थी. दिल्ली के कुछ इलाकों में, पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के कारण कुछ विषयों की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं.’ इस साल भी, सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 को कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर सभी विषयों के लिए रद्द कर दिया गया है. इस साल, दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा 4 मई, 2021 से शुरू होने वाली थी.

ऐसे थे पिछले साल के 12वीं के रिजल्ट

पिछले साल कक्षा 12वीं के परिणाम, 13 जुलाई को जारी हुए थे. सीबीएसई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 12वीं कक्षा में कुल 88.78 प्रतिशत छात्र पास थे, जबकि 2019 में 83.40 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे. यानी, पिछले साल (2019) की तुलना में इस साल 5.38 प्रतिशत अधिक छात्र पास हुए थे.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) आज दोपहर 2 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह रिजल्ट जारी करने के लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन दी थी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट

बोर्ड के तय दिए गए क्राइटेरिया के मुताबिक इस साल 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया गया है। मार्किंग स्कीम के मुताबिक 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

क्या है 30:30:40 फॉर्मूला?

CBSE के बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30% वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज दिया जाएगा। CBSE ने 4 जून को 12वीं के स्टूडेंट्स की मार्किंग स्कीम तय करने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी बनाई थी।

ऐसे चेक करें नतीजे

सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

यहां होम पेज पर कक्षा 12वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलने पर उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।

लॉगिन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।

रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर हार्ड कॉपी रखें।

बोर्ड ने लॉन्च किया रोल नंबर फाइंडर

रिजल्ट से पहले बोर्ड ने रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है। यह लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर एक्टिव हो चुकी है। कैंडिडेट्स इस पर अपने रोल नंबर देख सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर पता करने के लिए अपने माता-पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

ऐसे देखें 10वीं के लिए रोल नंबर

सबसे पहले रोल नंबर फाइंडर 2021 की लिंक पर जाएं।

अब यहां कक्षा 12वीं का चयन करें।

नई विंडो खुलने पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।

आपका रोल नंबर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related