HARYANA VOTING UPDATE : हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HARYANA VOTING UPDATE: Voting continues on all assembly seats of Haryana…

हरियाणा। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में आज यानी शनिवार (5 अक्टूबर) की सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में लगभग 2 करोड़ से अधिक लोगों के वोट करने की उम्मीद है। वोटिंग की प्रक्रिया शाम 6 बजे तक होने वाली है। आज शाम EVM में सभी प्रत्याशियों की किस्मत कैद होने वाली है, जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

बता दें, आज के चुनाव के लिए सभी पार्टियों में जोश का माहौल है। जहां एक ओर सत्ता धारी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस लंबे समय के बाद दोबारा से प्रदेश में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है। आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसे विराजमान होना है वो तो आज जतना ही तय करेगी।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में जनता का भरपूर सपोर्ट के बाद कांग्रेस को जनता से उम्मीद है इस बार 10 साल बाद दोबारा से हरियाणा में कांग्रेस का राज होगा। लेकिन वहीं कुछ महीने पहले ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे नायब सिंह सैनी अपनी सरकार बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 90 सीटों के लिए 1031 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जिसकी दोर हरियाणा की जनता के हाथ में है। आज के चुनाव के लिए 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीजिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लोगों से अधिक से अधिक वोट करने की अपिल भी की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...