HAR GHAR TIRANGA YATRA : लाल किला से संसद तक सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बदली डीपी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HAR GHAR TIRANGA YATRA: MPs took out tricolor bike rally from Red Fort to Parliament, changed DP on social media account too

नई दिल्ली। केंद्र सरकार भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को जोर-शोर से मनाने की तैयारियों में जुटी है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज यानी बुधवार को संसद सदस्यों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली।

यह यात्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला से रवाना हुई। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी तथा पीयूष गोयल के साथ लाल किले से सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का समापन विजय चौक पर होगा। तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्कूटी चलाती नजर आईं।

तिरंगा यात्रा से विपक्ष ने बनाई दूरी –

दिल्ली के लाल किले से बुधवार सुबह इंडिया गेट होते हुए संसद भवन तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में सत्ताधारी एनडीए के सभी सांसद और मंत्री शामिल हुए। मगर, इस आयोजन से विपक्षी सांसदों ने दूरी बनाए रखी। तिरंगा यात्रा के तहत निकली बाइक रैली से विपक्षी सांसदों के किनारा करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो चली है।

संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजन –

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक के बाद मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि, ‘यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय की तरफ से किया जा रहा है। यह बीजेपी की तरफ से नहीं है।’ इस दौरान उन्होंने सभी दलों के सांसदों से इस आयोजन में हिस्सा लेने की अपील की।

सभी दलों के सांसदों को शामिल होने का आग्रह –

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस आयोजन में सभी दलों के सांसदों को भाग लेने का आग्रह किया था। सभी सांसदों को सुबह 8:30 बजे लाल किला पहुंचने को कहा गया था। संसदीय दल की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 09 अगस्त से 15 अगस्त के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। बीजेपी अध्यक्ष ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर जोर दिया। साथ ही, बीजेपी सांसदों से अपने संसदीय क्षेत्रों में लोगों को इससे जोड़ने का अनुरोध भी किया।

सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाया तिरंगा –

दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित केंद्र के सत्ताधारी दलों के अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार को तिरंगा लगाया था। साथ ही, लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related