किसानों को बड़ा तोहफा, किसान सारथी योजना से हर किसान की बढ़ेगी आय, होगें कई फायदे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : देश के किसानों की उन्नति, आर्थिक समृध्दि के विकास के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। इन्हीं योजनाओं के क्रम में एक नई योजना को और जोड़ा गया है। जी हां सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा सकारात्मक कदम उठाते हुए खास तरह का डिजिटल प्लेटफाॅर्म को लाॅन्च किया है। ये डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘किसान सारथी’ के नाम से उपलब्ध होगा, जिसके माध्यम से किसानों को फसल और बाकी चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं इसकी मदद से किसान अपनी फसल को सही तरीके से बेच भी पाएंगे। भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘किसान सारथी’ लाॅन्च किया है। इस दौरान वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के द्वारा लोगों को किसान सारथी की जानकारी दी गई है। बतादें कि ICAR के 93वें फाउंडेशन डे पर किसान सारथी को लॉन्च कर सरकार ने किसानों को जबरदस्त तोहफा दिया है। इसकी मदद से किसान अच्छी फसल, उपज की सही रकम और भी कई मूलभूत चीजों से संबंधित जानकारी जुटा पाएंगे।

वैज्ञानिक करेंगे किसानों का मार्गदर्शन

देश में किसानों की स्थिति आज भी दयनीय है। देश के ज्यादातर किसान आज भी परेशान हैं। ऐसे समय में सरकार द्वारा ‘किसान सारथी’ को लाॅन्च करना किसानों के लिए उनके मार्गदर्शन का बहुत ही बड़ा सहारा है। देश का किसान इस डिजिटल प्लेटफाॅर्म की मदद से फसल से जुड़ी कोई भी जानकारी सीधे वैज्ञानिकों से प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लेटफाॅर्म की मदद से आप खेती के नए तरीके भी जान सकते हैं। सरकार द्वारा इस डिजिटल प्लेटफार्म को लॉन्च करने का मकसद है कि किसानों को उनकी समस्या का उचित समाधान मिल सके।

मंत्रालय मिलकर देश के किसानों की कर रहे मदद

डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘किसान सारथी’ को लॉन्च करते समय किसान कल्याण मंत्रालय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय को मजबूत बनाने के लिए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कई मंत्रालय मिलकर देश के किसानों की मदद कर रहे हैं। Kisan Sarathi से मिली जानकारी से किसान और व्यापारी आसानी से फसलों की खरीद और बिक्री कर सकेगें। इस दौरान नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी किसान सारथी को किसानों के लिए एक जरूरी प्लेटफार्म करार दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...