अलग अंदाज में नजर आए गुरू प्रकाश मुनि, बेटी की शादी में किया डांस… प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में हुए शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। गत 2 दिसंबर को दामाखेड़ा में कबीर पंथ के धर्म गुरु प्रकाश मुनि की बेटी किरण की शादी हुई। बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में आम और खास लोग पहुंचे। इस कार्यक्रम का अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रकाश मुनि डांस करते नजर आ रहे हैं। DJ की धुन पर नाच रहे रिश्तेदारों और वहां मौजूद लोगों के आग्रह को स्वीकारते हुए प्रकाश मुनि ने डांस किया। इस पल को कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। प्रकाश मुनि की बेटी की शादी का कार्यक्रम बेहद भव्य रहा। यहां विंटेज लुक की कार में बेटी किरण की ग्रैंड एंट्री हुई। बारात के पहुंचते ही बैंड ने बहारों फूल बरसाओ गीत परफॉर्म किया। प्रकाश मुनि के परिवार के इस कार्यक्रम में VVIP लाउंज बनाया गया था। इस कार्यक्रम में खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे जैसी हस्तियां पहुंचीं। जनता कांग्रेस की नेता ऋचा जोगी, यूथ विंग के प्रमुख प्रदीप साहू भी कार्यक्रम में शरीक हुए।

कार्यक्रम में बलौदाबाजार जिले के अलावा, बेमेतरा, कवर्धा से भी बड़ी तादाद में लोग पहुंचे हुए थे। सभी प्रकाश मुनि के दर्शन करना चाह रहे थे। लोगों के बीच जाते ही भीड़ ने प्रकाश मुनि को घेर लिया। दूर खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकारने प्रकाश मुनि अपनी कार के बोनट पर चढ़ गए। यहीं से उन्होंने लोगों को आशीर्वाद देकर सभी से भोजन करने का आग्रह किया। प्रकाश मुनि कबीर पंथ के इस वक्त सबसे बड़े गुरु हैं। कबीर के विचारों और आदर्शों को मानने वाले इस समुदाय के छत्तीसगढ़ के लाखों परिवार प्रकाश मुनि को भगवान की तरह पूज्य मानते हैं। रायपुर के करीब दामाखेड़ा में कबीर पंथियों की तीर्थ स्थल है। दामाखेड़ा में ही आश्रम में प्रकाश मुनि रहते हैं। दामाखोड़ा को कबीरपंथियों के आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related