Grenade Attack: पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला, आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Grenade Attack जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मंगलवार-बुधवार की रात ओल्ड टाउन पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला हुआ। किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और इलाके में तथा उसके आसपास तलाशी अभियान जारी है। ब्लास्ट की वजह से लोगों में डर का माहौल है।

तलाशी में ग्रेनेड पिन बरामद

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एक ग्रेनेड पिन बरामद किया गया, हालांकि किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related