GOLD SILVER PRICE : सोना-चांदी के दामों में गिरावट …

Date:

GOLD SILVER PRICE : Gold and silver prices fall…

नई दिल्ली। 17 नवंबर, सोमवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना ₹2,080 गिरकर ₹1,22,714 पर आ गया है, जबकि इससे पहले इसकी कीमत ₹1,24,794 थी। वहीं चांदी में भी भारी गिरावट देखी गई। एक किलो चांदी ₹5,237 टूटकर ₹1,54,130 पर पहुंच गई, जो पहले ₹1,59,367 प्रति किलो थी।

एक महीने पहले छू लिया था ऑल-टाइम हाई –

17 अक्टूबर को सोना ₹1,30,874, और 14 अक्टूबर को चांदी ₹1,78,100 प्रति किलो के साथ अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। IBJA के भावों में GST, मेकिंग चार्ज और मार्जिन शामिल नहीं होते, इसलिए शहरों में रेट अलग-अलग हो सकते हैं। RBI भी सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत इन्हीं रेट्स से तय करता है।

सालभर में सोना ₹46,552 और चांदी ₹68,113 महंगी –

31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोने का दाम ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो बढ़कर ₹1,22,714 पहुंच गया है। यानी इस साल सोना ₹46,552 महंगा हुआ है। चांदी ने भी बड़ी छलांग लगाई है, पिछले साल के अंत में इसका भाव ₹86,017 प्रति किलो था, जो अब बढ़कर ₹1,54,130 हो गया है। यानी चांदी ₹68,113 महंगी हो चुकी है।

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं? –

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन शादी का सीजन शुरू होते ही मांग बढ़ेगी। इससे सोने की कीमत दोबारा ₹1.25 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...