GOLD SILVER PRICE : Gold fell for the third day as well
रायपुर डेस्क। सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन दाम नीचे आए। 7 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,53,850 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत ₹1,53,700 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत $4,887.30 प्रति औंस है।
दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1,41,040 प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,890 और 24 कैरेट का ₹1,53,700 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,54,410 और 22 कैरेट ₹1,40,890 प्रति 10 ग्राम है।
हालांकि गिरावट के बीच जेपी मॉर्गन ने बड़ा अनुमान जताया है। बैंक का कहना है कि साल के अंत तक सोने की कीमतें $6,300 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इसकी वजह सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग बताई जा रही है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोना खरीद सकते हैं।
चांदी की बात करें तो इसमें भी गिरावट जारी है। 7 फरवरी को चांदी ₹2,74,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि 30 जनवरी को यह ₹4 लाख प्रति किलो से ऊपर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव $74 प्रति औंस है।
निर्मल बैंग सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट कुणाल शाह के मुताबिक, चांदी में फिलहाल तेजी का दौर खत्म हो चुका है। उनका कहना है कि कीमत बढ़ने पर बिकवाली करना बेहतर रणनीति हो सकती है, क्योंकि उतार-चढ़ाव बेहद ज्यादा और अप्रत्याशित है।

