GOLD SILVER PRICE : सोना सस्ता, चांदी तेज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD SILVER PRICE : Gold is cheaper, silver is faster

नई दिल्ली, 25 फरवरी। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में तेजी रही। India Bullion and Jewellers Association (आईबीजेए) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 233 रुपए गिरकर 1,59,008 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसका भाव 1,59,241 रुपए था।

वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2,505 रुपए बढ़कर 2,65,417 रुपए हो गई। पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,62,912 रुपए प्रति किलो थी।

इस साल कितनी बढ़ी कीमत?

2026 में अब तक सोना 26,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हो चुकी है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

तेजी के प्रमुख कारण

दुनिया के केंद्रीय बैंक बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहे हैं और डॉलर पर निर्भरता कम कर रहे हैं।

अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत से गोल्ड की मांग बढ़ी है।

मिडिल ईस्ट सहित वैश्विक तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोना-चांदी खरीद रहे हैं।

2025 में रिकॉर्ड उछाल

2025 में सोना 57 हजार रुपए (करीब 75%) महंगा हुआ। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76 हजार रुपए था, जो 31 दिसंबर 2025 तक 1.33 लाख रुपए पहुंच गया।
चांदी इस दौरान 1.44 लाख रुपए (167%) बढ़कर 86 हजार से 2.30 लाख रुपए प्रति किलो हो गई।

आगे क्या?

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार, 2026 में भी सोने की मांग मजबूत रहेगी। अनुमान है कि इस साल केंद्रीय बैंक 950 टन तक सोना खरीद सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है, जिससे भारतीय बाजार में कीमत 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ATMANAND SCHOOL RECRUITMENT: 1812 पदों पर निकली संविदा भर्ती! 

CG Atmanand School Recruitment: Contractual recruitment announced for 1,812...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : कटघरे में आरडीए

  आरडीए की कचना-सड्डू नगर विकास योजना विवादों में घिरती...