Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को लेकर दिल्ली पहुंची CBI की टीम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Goa Nightclub Fire: नई दिल्ली। गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के आरोपी लूथरा ब्रदर्स जल्द ही भारत पहुंच गए हैं। थाईलैंड में उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया था। CBI की टीम उन्हें लेकर फ्लाइट से दिल्ली वापस आ गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

6 दिसंबर की रात को गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में भीषण आग लगने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस अग्निकांड में 5 पर्यटक समेत 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में थे और घटना के फौरन बाद वो दिल्ली से थाईलैंड भाग निकले।

बैंकॉक एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो

थाईलैंड के बैंकॉक एयरपोर्ट से लूथरा ब्रदर्स का वीडियो भी सामने आया था। इंटरपोल और भारतीय उच्चायोग की मदद से गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का प्रत्यर्पण करवाया गया था। CBI की टीम आज सुबह ही दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। दिल्ली आने के बाद लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ FIR दर्ज

लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है। घटना की रात दोनों दिल्ली में एक शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्हें जैसे ही क्लब में आग्निकांड का पता चला, दोनों इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए। भारत के आग्रह पर थाईलैंड पुलिस ने उन्हें 9 दिसंबर को फुकेट से हिरासत में लिया था। भारत ने दोनों का पासपोर्ट भी रद कर दिया, जिससे वो कहीं और नहीं भाग सकते थे। CBI की टीम बीते दिन थाईलैंड पहुंची थी और प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी करने के बाद थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related