Trending Nowदेश दुनिया

मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अडाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

नई दिल्ली : अडाणी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडाणी ने बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को पछाड़ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। विशेषज्ञों के अनुसार यह ग्रुप मार्केट कैप पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल 2020 के बाद से अडाणी की कुल संपत्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है। 18 मार्च 2020 को उनकी कुल संपत्ति 4.91 अरब डॉलर थी।

अडाणी की कुल संपत्ति में 1808 प्रतिशत का इजाफा

ब्लूमबर्ग के पास सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले गौतम अडाणी 88.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी की 91 अरब डॉलर की संपत्ति से पीछे चल रहे थे। पिछले 20 महीनों में गौतम अडाणी की कुल संपत्ति में 1808 प्रतिशत यानी 83.89 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक की वृद्धि देखी गई। इसी अवधि में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 250 फीसदी यानी 54.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: