गरियाबंद की बालक आत्मानंद शाला बनी शिक्षा राजनीति का अखाड़ा, भारी विरोध और आंसुओं के बीच युक्तियुक्तकरण काउंसलिंग की हुई शुरुआत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गरियाबंद : बालक आत्मानंद शाला बनी शिक्षा राजनीति का अखाड़ा शिक्षकों के भारी विरोध और आंसुओं के बीच आज आत्मानंद बालक शाला में युक्तियुक्तकरण काउंसलिंग की शुरुआत हुई। सुबह से ही लिस्ट चस्पा होते ही माहौल गरम हो गया। एक तरफ जिनका नाम सूची में था, वे शाला भवन में बैठे रहे, वहीं जिनका नाम नहीं था, उन्होंने बाहर जमकर नारेबाजी की।शिक्षक संघ का आरोप है कि रिक्त पदों को जानबूझकर छुपाया जा रहा है और ब्लॉक से ब्लॉक में जबरन ट्रांसफर किया जा रहा है। कुछ महिला शिक्षक इस अन्याय से भावुक होकर रोने लगीं। हालांकि इस दौरान शिक्षक संघ दो गुटों में बांटा हुआ दिखाई दिया एक अच्छा जो इसका विरोध कर रहा था और दूसरा अच्छा वह जिनका इस सूची में नाम था उन्होंने विरोध प्रदर्शन में भाग नहीं लिया और वह अंदर ही काउंसलिंग कक्ष में बैठे रहे । इस दौरान भारी पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था भी थी । हालात बेकाबू होते देख जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने मोर्चा संभालते हुए कहा काउंसलिंग पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related