AMITABH THAKUR ARRESTED : चलती ट्रेन से पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार …

Date:

AMITABH THAKUR ARRESTED : Former IPS Amitabh Thakur arrested from a moving train…

लखनऊ, 10 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया। लखनऊ पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की और शाहजहांपुर पुलिस के सहयोग से यह ऑपरेशन अंजाम दिया।

रात करीब 01:52 बजे जैसे ही ट्रेन शाहजहांपुर पहुंची, पुलिस टीम दोनों ओर से उनके कोच में दाखिल हुई। उस समय अमिताभ ठाकुर अपने बर्थ पर सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाकर ट्रेन से नीचे उतार लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

देवरिया की जमीन केस से जुड़ी गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि अमिताभ ठाकुर के खिलाफ देवरिया जिले में जमीन से जुड़े एक मामले में धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। जब वह देवरिया में एसपी थे, तब कथित तौर पर एक विवादित जमीन की खरीदारी हुई थी, जिस पर बाद में धोखाधड़ी के आरोप लगे। मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई थी और उसी जांच के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई। शाहजहांपुर से उन्हें लखनऊ और फिर देवरिया ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

लखनऊ के तालकटोरा थाने में भी मुकदमा दर्ज

पूर्व आईपीएस पर लखनऊ के तालकटोरा थाने में भी धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। उनकी गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने बुधवार सुबह उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को फोन पर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई।

पुलिस की हाई-प्रोफाइल ट्रैकिंग

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार रात उनके दिल्ली जाने की सूचना पहले ही SIT और तालकटोरा पुलिस के पास थी। इसके बाद उनकी लोकेशन ट्रैक की गई और सीतापुर-शाहजहांपुर बॉर्डर पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी, उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल

पूर्व आईपीएस की गिरफ्तारी से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। प्रशासनिक हलकों में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है। सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब सभी की नजर देवरिया में आगे की कानूनी प्रक्रियाओं पर टिकी हुई है।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related