कांग्रेस के पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह का देहावसान…..

Date:

अंबिकापुर – सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता चक्रधारी सिंह नहीं रहे।वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज यहां के होलीक्रास अस्पताल में चल रहा था। कुछ देर पहले उन्होंने अंतिम सांसें ली।परिवार में केवल उनकी पुत्री डा आभा है जो होलीक्रास हास्पिटल में ही पदस्थ हैं। मिलनसार और सहज, सरल स्वभाव के कंवर राज परिवार के सदस्य चक्रधारी सिंह वर्ष 1980 से 1984 तक सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के संसद सदस्य थे।उनका जन्म 1936 में हुआ था।उनके निधन का समाचार मिलते ही सरगुजा कांग्रेस में शोक है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related