कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – केंद्र में बैठे आकाओं के इशारे पर ED रच रही साजिश …

Date:

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है. बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि बदले की भावना से कार्रवाई की गई है. केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है. पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा के साथ खड़ी है.

बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. इस मामले में आज तीसरी बार पूछताछ के बाद ईडी ने कवासी लखमा को गिरफ्तार किया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related