भाजपा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन, सीएम ने जताया शोक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बालोद : डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन हो गया है। नीलिमा टेकाम भाजपा के कद्दावर महिला नेत्री और पूर्व विधायक रही है। नीलिमा टेकाम पूर्व विधायक स्वर्गीय लाल महेंद्र टेकाम की पत्नी थी। नगर के राजा परिवार की बहू थीं। उनका स्वाथ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, आज सुबह उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से इलाके में शोक की लहर है। बता दें कि, नीलिमा टेकाम को भाजपा ने डौंडीलोहारा विधानसभा से 2008 में प्रत्याशी बनाया था। नीलिमा टेकाम ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related