ASSEMBLY ELECTION DATES : 5 राज्यों में चुनाव का बिगुल! आज शाम तारीखों का ऐलान

Date:

ASSEMBLY ELECTION DATES : Elections begin in 5 states!

रायपुर डेस्क। देश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ सकती है। असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है।

चुनाव आयोग ने आज शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन पांचों राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है।

इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल भी अगले कुछ महीनों में खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग के मुताबिक असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल का 23 मई, तमिलनाडु का 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई और पुडुचेरी का 15 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में संभावना है कि 7 मई से पहले इन राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

अगर पिछले चुनाव की बात करें तो असम में 126 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें एनडीए को 75 सीटें मिली थीं और बीजेपी की सरकार बनी थी। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए 8 चरणों में मतदान हुआ था, जहां टीएमसी ने 215 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी।

तमिलनाडु में 234 सीटों पर एक चरण में वोटिंग हुई थी, जहां डीएमके ने 133 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और एमके स्टालिन मुख्यमंत्री बने थे। केरल में 140 सीटों पर चुनाव हुए थे, जहां एलडीएफ ने 99 सीटें जीतकर पिनराई विजयन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया था।

वहीं पुडुचेरी की 30 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए ने 16 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री बने थे। अब सबकी नजर चुनाव आयोग की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बारिश-आंधी अलर्ट!

CG WEATHER ALERT : Rain-storm alert in Chhattisgarh! रायपुर। छत्तीसगढ़...

DELHI NATURE BAZAAR FIRE : नेचर बाजार में भीषण आग!

DELHI NATURE BAZAAR FIRE : Massive fire in Nature...