42 साल में भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्रा, PM मोदी ने 101 साल के पूर्व भारतीय IFS अधिकारी से मिले

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कुवैत सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जहां वे भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे और कुवैती नेतृत्व के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कुवैत के रिश्ते को मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे। पीएम मोदी, कुवैती अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर कुवैत जा रहे हैं। कुवैत की उनकी यात्रा 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की खाड़ी देश की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे लेकर एक्स पर पोस्ट किया, ‘कुवैत में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है और यह निस्संदेह विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कुवैत मित्रता को मजबूत करेगी। मैं आज और कल के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।’

रामायण और महाभारत के अरबी अनुवादक से मिले पीएम

पीएम मोदी ने कुवैत पहुंचकर रामायण और महाभारत जैसे भारतीय ग्रंथों का अरबी भाषा में अनुवाद करने वाले अब्दुल्ला बैरन और पुस्तक के प्रकाशक अब्दुल्लातीफ अलनेसेफ से भी मुलाकात की। पुस्तक के प्रकाशक अब्दुल्लातीफ अलनेसेफ ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री मोदी इससे बहुत खुश हैं। ये पुस्तकें बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) दोनों पुस्तकों पर हस्ताक्षर किए।’

पूर्व आईएफएस अधिकारी से भी की मुलाकात

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में 101 वर्षीय पूर्व आईएफएस अधिकारी मंगल सेन हांडा से भी मुलाकात की। मंगल हांडा पूर्व भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं, जो अब कुवैत में रहते हैं और लगभग चार दशक पहले सेवानिवृत्त होने से पहले कुवैत, यूनाइटेड किंगडम, इराक, चीन, अर्जेंटीना और कंबोडिया में सेवा दे चुके हैं। पीएम मोदी ने न केवल हांडा के साथ शुभकामनाएं साझा कीं, बल्कि उनके परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शुक्रवार को हांडा की पोती श्रेया जुनेजा ने पीएम मोदी के लिए एक संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कुवैत की अपनी यात्रा के दौरान अपने दादा से मिलने का अनुरोध किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related