तेल कारखाने में लगी भीषण आग, हादसे में एक की मौत और कई घायल 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के बदूबाजार कंचनतला इलाके में स्थित तेल कारखाने में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

 

आग लगने की वजह का पता नहीं चला

 

जानकारी के मुताबिक, घायलों को बारासात अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी और कितने लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह तेल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। शुरुआत में फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आग पर काबू नहीं पा सके। खबर फायर ब्रिगेड को दी गई। केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण कुछ ही देर में आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। वहां से गुजरने वाले लोगों को दूर से ही काला धुआं नजर आ रहा था।

 

उत्तर 24 परगना जिले का रहने वाला था शख्स

 

शुरुआत दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, अग्निशमन कर्मियों ने एक व्यक्ति को झुलसे हुए हालत में बाहर निकाला। वहीं एक अन्य व्यक्ति बेहोशी की स्थिति में मिला और कुछ मजदूर झुलसे हुए थे, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बाद मे अस्पताल में एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतक का नाम विश्वजीत दास बताया गया है। वह उत्तर 24 परगना के बनगांव का रहने वाला है।

 

क्या बोले अधिकारी?

 

बारासात अस्पताल के अधीक्षक सुब्रत मंडल ने कहा कि एक की मौत हो गई है, जबकि जयदेव कर्मकार और श्याम अली नाम के दो लोगों की हालत गंभीर है, इलाज चल रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related