भाजयुमो अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर, ये है मामला…

Date:

भिलाई । जिला भाजयुमो अध्यक्ष द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गाली देने का कथित आडियो प्रसारित होने के बाद अब भाजयुमो अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। भाजयुमो को सोशल मीडिया प्रभारी ने ही छावनी थाना में शिकायत की है। जिसमें उन्होंने गाली गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया है। घटना की शिकायत पर छावनी पुलिस ने जिला भाजयुमो अध्यक्ष के खिलाफ गाली गलौज और धमकाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर ली है।

बता दें कि शहर में एक आडियो तेजी से प्रसारित हुआ था। जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा था कि उस आडियो में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा अपने ही विंग के सोशल मीडिया प्रभारी को धमका रहे हैं। साथ ही वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गाली भी दे रहे हैं। आडियो प्रसारित होने के बाद शहर की राजनीति में बड़ा भूचाल आया। विपक्षी दल के नेताओं ने इस पर जमकर निशाना भी साधा था।

हालांकि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने इस आडियो को बनावटी और झूठा करार दिया था, लेकिन छावनी थाना में दर्ज एक एफआइआर के बाद फिर से इस मुद्दे को हवा मिल गई है। साथ ही इस बात की भी कहीं न कहीं पुष्टि हो गई है कि आडियो में जो आवाज है, वो जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा की ही है।

भाजयुमो के सोशल मीडिया प्रभारी जीवन गुप्ता ने छावनी थाना में इस मामले की शिकायत की है। जिसमें जीवन गुप्ता ने यह आरोप लगाया है कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बीते आठ फरवरी को उन्हें अपने घर पर बुलाए थे। वहां पर उन्हें कहा था कि वो जैसा कहें, वैसा ही काम करना होगा।

साथ ही जीवन गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गाली भी दी थी। साथ ही उन्हें धमकाया था। उसके बाद वे उनके घर के पास लड़कों को भेज रहे हैं। जिससे उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। इस शिकायत पर छावनी पुलिस ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के खिलाफ गाली गलौज और धमकाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CGSOS 10TH -12TH RESULTS: परिणाम जारी, ऐसे करें चेक.. 

CGSOS 10th -12th Results: Results Released—Here's How to Check CGSOS...

VIRAL VIDEO : CM की Bullet Entry वायरल!

VIRAL VIDEO : CM's Bullet Entry goes viral! रायपुर डेस्क।...