स्कूल में लगी भीषण आग…जिंदा जलने से 20 बच्चों की मौत, कई जख्मी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली/ नियामी। एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। नाइजर के दूसरे सबसे बड़े शहर मरादी के एक स्कूल में आग लगने के कारण 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों जख्मी हुए हैं।

सरकार ने सोमवार देर शाम बताया कि एएफएन नाम के प्राथमिक विद्यालय में तीन क्लासरूम आग की चपेट में आए जिससे तीन से आठ साल की उम्र के बच्चों की जान चली गई। क्लासरूम फूस के बने हुए थे। राष्ट्रीय शिक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और यह भी देखा जाएगा कि आग कहां से शुरू हुई।

बता दें कि पश्चिम अफ्रीका के नाइजर में छात्रों से भरे स्कूलों में अस्थायी क्लासरूम बनाए जाते हैं। इस साल अप्रैल में नाइजर की राजधानी नियामी के बाहरी इलाके में स्थित एक प्राथमिक स्कूल में आग लगने से 20 बच्चों की मौत हो गई थी। शिक्षकों एवं माता-पिता ने कहा है कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि अस्थायी क्लासरूम कितने खतरनाक हैं।

नाइजर में यूनिसेफ के प्रतिनिधि स्टेफना सावी ने एक बयान में कहा हमारी संवेदनाएं प्रभावित बच्चों और परिवारों के साथ हैं। हम पीड़ितों के परिवारों और उनके समुदायों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related