मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गांव बगिया मेंत्यौहार जैसा माहौल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय आज शपथ लेने वाले हैं। अपने नए मुख्यमंत्री के अभिनंदन के लिए पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है। विशेषकर मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया जो जशपुर जिले में स्थित है। वहां पर लोग उत्सव मना रहे हैं। पूरे बगिया में त्यौहार का माहौल है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। पारंपरिक नृत्य के साथ गली-मोहल्लों में लोग खुशियां मना रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ की थाप पर थिरकते कदम मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आतुर हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गृह ग्राम बगिया जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के अंतर्गत आता है। उनके शपथ ग्रहण की खुशियां लोग पटाखों की आतिशबाजी और रंगीन रौशनी की जगमगाहट के साथ दीपावली जैसे माहौल में मना रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related