Trending Nowशहर एवं राज्य

बाप-बेटा और बहू चला रहे थे सेक्स रैकेट का गोरख धंधा, पुलिस ने दबोचा, संदिग्ध हालत में मिली लड़कियां

जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन एक ही परिवार के है। फिलहाल पुलिस सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार शहर के पॉश इलाके में स्थित जसूजा सिटी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस गिरफ्तार किया है। मामलें में पुलिस ने बताया है कि एक पूरा परिवार सेक्स रैकेट के धंधे में लिप्त थे। वहीं छापामार कार्रवाई के दौरान पिता, बेटा और बहु को गिरफ्तार किया है। इधर खुलासे से जसूसा सिटी में हड़कंप मच गया।

holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: