BIG BREAKING : फरीदाबाद में मिला 300 किलो RDX का जखीरा, 2 डॉक्टर गिरफ्तार

Date:

BIG BREAKING : 300 kg RDX cache found in Faridabad, 2 doctors arrested

श्रीनगर/फरीदाबाद, 9 नवंबर। जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो आरडीएक्स, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। यह कार्रवाई गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर की गई।

पूछताछ में मिला हथियारों के नेटवर्क का सुराग

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि डॉ. आदिल राठर की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। इससे पहले घाटी में उसके लॉकर से भी एक AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ जारी है।

दूसरे डॉक्टर का नाम भी आया सामने

जांच में एक और नाम डॉ. मुजमिल का सामने आया है, जो कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि डॉ. मुजमिल ने ही फरीदाबाद में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा छिपाया था। दोनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

बड़ा आतंकी हमला टालने की आशंका

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम ने डॉक्टर आदिल से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर फरीदाबाद में छापेमारी की। छापे के दौरान 300 किलो RDX, एक AK-47 राइफल और सैकड़ों कारतूस जब्त किए गए। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि यह किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश का हिस्सा था।

जांच एजेंसियां सक्रिय

पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के पीछे कौन से संगठन शामिल हैं और विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी। फिलहाल दोनों डॉक्टरों से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित साथियों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related