FAKE CHEESE SEIZED : 900 किलो नकली पनीर जब्त, 2 लाख के आसपास कीमत, फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने मारा छापा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FAKE CHEESE SEIZED: 900 kg fake paneer seized, priced around Rs 2 lakh, Food Corporation of India raided

मुंबई। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने पुणे के मंजर खुर्द की एक फैक्ट्री से करीब 900 किलो नकली पनीर जब्त की। इसकी कीमत 1.98 लाख बताई जा रही है। साथ ही मिलावटी पनीर बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला स्किम्ड दूध और 2.24 लाख का आरबीडी पेमोलिन तेल भी पकड़ा गया।

दरअसल, पनीर ही नहीं, दूध और घी में भी मिलावट को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। दिवाली के आसपास तो हर साल मिलावटी मावा यानी खोया पकड़ा जाता है।

आज जरूरत की खबर में हम दूध से बनी मिलावटी चीजों की पहचान का प्रोसेस बताएंगे। इसे खाने से क्या-क्या हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम्स होंगी, इसकी भी बात करेंगे।

सबसे पहले बात करते हैं पनीर की –

पनीर की मांग बढ़ी है, इसलिए इसे सिंथेटिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। आपने अक्सर यह भी सुना होगा कि प्योर पनीर है या सिंथेटिक।

सवाल- ये सिंथेटिक पनीर होता क्या है?

जबाव- यह नकली पनीर होता है। नकली यानी आर्टिफिशियल तरीके से पनीर को बनाने के लिए उसमें खराब दूध, आटा, डिटर्जेंट पाउडर, पामोलिन तेल, ग्लिसरॉल मोनोस्टियरेट पाउडर और सल्फ्यूरिक एसिड जैसे केमिकल मिलाया जाता है।

अब जाहिर-सी बात है कि ये सारी चीजें सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी मरीज को घर पर बना पनीर खाने की सलाह देते हैं।

पनीर की प्योरिटी चेक करने का सबसे आसान तरीका यह है कि इसे हाथों से मसलकर देखें। मिलावटी पनीर का चूरा बन जाएगा, क्योंकि यह पाउडर मिल्क से बनता है। प्योर पनीर के साथ ऐसा नहीं होगा।

नकली घी इस्तेमाल करने से इन 7 बीमारियाें का है खतरा –

हार्ट की बीमारी

हाई बीपी

लिवर खराब

गर्भपात का खतरा

दिमाग में सूजन

पेट खराब, अपच और एसिडिटी

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related