फैक्ट्री में हादसा, इंजीनियर की मौत

Date:

रायपुर ।  तिल्दा थाना अंतर्गत सीमेंट कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर की लगभग 200 फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई।  मैकेनिकल इंजीनियर के परिजनों और वर्कस ने मौत के लिए फैक्ट्री प्रबंधन को दोषी करार दिया है।  उनका कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण इंजीनियर की मौत हुई. परिजन नौकरी और मुआवजा की मांग कर रहे हैं।  फिलहाल कंपनी प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिल पाया। पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक तिल्दा के अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड कंपनी में हादसा हुआ। हादसा होने के बाद 11 बजे इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना के बाद मृतक के परिजन फैक्ट्री पहुंचे और फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।  परिजनों के साथ ही कंपनी में काम करने वाले मजदूरों ने भी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जो शनिवार देर शाम तक चला. परिजनों और मजदूर यूनियन ने परिवार को 40 लाख रुपये मुआवजा और घर के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...