आबकारी मंत्री ने दिए निर्देश: सुनिश्चित करें मदिरा दुकानों में सैनेटाइजेशन एवं बेरिकेटिंग, ऑनलाइन डिलीवरी पर जोर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: राज्य में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण और मदिरा दुकानों में भीड़ से लोगों को बचाने के लिए ऑनलाइन डोर डिलीवरी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कापोरेशन लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप राज्य के समस्त संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में सैनेटाइजेशन एवं बेरिकेटिंग के माध्यम से फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करने जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है। वाणिज्यिक कर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मदिरा दुकानों में आने वाले लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। वाणिज्यिक कर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related