EPFO INTEREST RATE BREAKING : भविष्य निधि संगठन मेंबर्स के लिए अच्छी खबर, साल 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर तय

Date:

EPFO INTEREST RATE BREAKING: Good news for Provident Fund Organization members, interest rate fixed on EPF deposits for the year 2022-23

नई दिल्ली। भविष्य निधि संगठन (EPFO) के एक्टिव मेंबर्स के लिए आज अच्छी है। संगठन (EPFO) की दो दिन की बैठक समाप्त हो चुकी है। इस मीटिंग में साल 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर के बारे में घोषणा की गई है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत निर्धारित की है, जोकि पिछले साल 8.10 प्रतिशत थी।

दो दिवसीय बैठक का आज अंतिम दिन –

दरअसल, ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की सोमवार (27 मार्च) से शुरू हुई दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद संशोधित दर की घोषणा कर दी गई है। EPFO की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने की है। देश में लगभग 5 करोड़ ईपीएफ सब्सक्राइबर हैं, जिन्हें सीबीटी द्वारा 2022-23 के लिए ईपीएफओ की ब्याज दर बढ़ाने के फैसले का सीधा-सीधा फायदा हुआ है।

ईपीएफओ द्वारा कब कितनी की गई ब्याज दर –

दरअसल, ईपीएफओ ने 2021-22 में जमा की गई ईपीएफ ब्याज दर को घटाकर 8.1% कर दिया था, जो अब तक की सबसे कम पीएफ ब्याज दर है। 2021-22 के लिए ईपीएफओ की ब्याज दर 8.5% थी। पिछले कुछ वर्षों में ईपीएफओ की दरों में लगातार गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मार्च 2020 में घोषित ईपीएफओ की ब्याज दर 8.5% थी। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ईपीएफ की दर 8.65% थी। 2013-14 में ईपीएफओ ने 8.75 फीसदी की ब्याज दर दी थी।

बैठक के दौरान ईपीएफओ द्वारा उच्च पेंशन विकल्प के कार्यान्वयन पर एक स्थिति रिपोर्ट प्रदान करने की उम्मीद है। ईपीएफओ को 1 सितंबर, 2014 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों की ओर से लगभग 94,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं और संयुक्त विकल्प के तहत लगभग 30,000 अन्य आवेदन प्राप्त हुए हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : रेणु पिल्ले को मिला बड़ा पद!

CG BREAKING: Renu Pillai gets a big post! रायपुर. रायपुर...

BHABANIPUR SEAT UPDATE : सीएम ममता बनर्जी हारी चुनाव …

BHABANIPUR SEAT UPDATE : CM Mamata Banerjee lost the...

CG RAPE CASE: प्रशासन का बुलडोजर एक्शन!

CG Rape Case: Administration's Bulldozer Action! CG RAPE CASE :...