EPF INTEREST RATE : केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, EPF पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी

Date:

EPF INTEREST RATE : Central government gives big relief to employees, approves 8.25% interest rate on EPF

नई दिल्ली। EPF INTEREST RATE केंद्र सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25 फीसदी सालाना ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इससे देशभर में 7 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और उनके PF खातों में ब्याज के रूप में मोटी रकम जमा होगी।

EPF INTEREST RATE श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि वित्त मंत्रालय ने EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को अपनी मंजूरी दे दी है। यह वही दर है, जिसका ऐलान ईपीएफओ (EPFO) ने 28 फरवरी 2025 को किया था। उस समय ईपीएफओ ने पिछली बार की ब्याज दर को बरकरार रखने का फैसला लिया था। अब सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यह ब्याज दर आधिकारिक रूप से लागू हो गई है।

जल्द खातों में आएगी ब्याज की रकम

EPF INTEREST RATE श्रम मंत्रालय ने ईपीएफओ को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। अब वित्त वर्ष 2024-25 के लिए तय की गई 8.25% ब्याज दर के अनुसार ब्याज की रकम देशभर के 7 करोड़ से ज्यादा ईपीएफ खाताधारकों के अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।

पिछले साल भी यही रही थी ब्याज दर

EPF INTEREST RATE गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2023-24 में भी सरकार ने EPF पर 8.25% की ब्याज दर दी थी। इस बार भी इसे बरकरार रखा गया है, जिससे कर्मचारियों को राहत मिली है। EPF पर मिलने वाला यह ब्याज कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड में इजाफा करेगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बारिश-आंधी अलर्ट!

CG WEATHER ALERT : Rain-storm alert in Chhattisgarh! रायपुर। छत्तीसगढ़...

DELHI NATURE BAZAAR FIRE : नेचर बाजार में भीषण आग!

DELHI NATURE BAZAAR FIRE : Massive fire in Nature...