EMPLOYEES PROVIDENT FUND ORGANIZATION : EPFO में ब्याज दर कटौती की आशंका, करोड़ों कर्मचारियों को लग सकता है झटका !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

EMPLOYEES PROVIDENT FUND ORGANIZATION: Fear of interest rate cut in EPFO, crores of employees may get a shock!

नई दिल्ली। सरकार जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ब्याज दर का ऐलान कर सकती है, लेकिन इस बार करोड़ों मेंबर्स के लिए बुरी खबर आ सकती है। माना जा रहा है कि EPFO का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए PF जमा पर ब्याज दर में कटौती कर सकता है।

शुक्रवार को होगी बैठक

EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक शुक्रवार, 28 फरवरी को होगी, जिसमें इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पिछले साल सरकार ने EPF की ब्याज दर को 8.15% से बढ़ाकर 8.25% किया था, लेकिन इस बार इसमें कटौती की आशंका जताई जा रही है।

ब्याज में कटौती के पीछे ये कारण

बॉन्ड यील्ड में गिरावट : हाल के महीनों में बॉन्ड यील्ड में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे EPFO की आय पर असर पड़ा है।

क्लेम सेटलमेंट में बढ़ोतरी : इस वित्तीय वर्ष में क्लेम सेटलमेंट की संख्या और राशि दोनों में इजाफा हुआ है। जनवरी 2024 तक EPFO ने ₹2.05 ट्रिलियन के 5.08 मिलियन से ज्यादा क्लेम प्रोसेस किए हैं।

सरप्लस की कमी : यदि ब्याज दर ऊंची रखी गई तो रिटायरमेंट फंड बॉडी के पास आपातकालीन स्थिति के लिए पर्याप्त सरप्लस नहीं बचेगा।

कर्मचारियों पर होगा सीधा असर

EPFO के करीब 30 करोड़ से ज्यादा मेंबर्स को ब्याज दर में कटौती से बड़ा झटका लग सकता है। ब्याज दर में कमी का सीधा असर उनकी रिटायरमेंट सेविंग्स पर पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सरकार ने कटौती की, तो यह लाखों कर्मचारियों की भविष्य निधि पर प्रभाव डाल सकता है।

सरकार की ओर से शुक्रवार को ब्याज दर को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी। तब तक कर्मचारियों को इंतजार करना होगा कि उनके भविष्य निधि पर कितना असर पड़ेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related