सुरक्षा निधि के नाम पर बिजली विभाग कर रही है लूट, जोगी कांग्रेसियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। सुरक्षा निधि के नाम पर आम जनता से भारी भरकम शुल्क लिए जाने के विरोध में आज जिला जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) रायपुर के अध्यक्ष संदीप यदु के नेतृत्व में रायपुर कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को ज्ञापन सौंपा और सुरक्षा निधि पर लूट को बंद कराने की माँग की है।
इस दौरान यदु ने कहा कांग्रेस का बिजली बिल हाफ़ का वादा छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा था। बिजली बिल के नाम राहत देने के बजाय कांग्रेस सरकार आम जनता को सुरक्षा निधि के नाम पर लूटने का काम कर रही, आम जनता के जेब में डाका डालने का काम कर रही है। जिसका ख़ामियाज़ा आगामी चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। आज ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से संदीप यदु, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रदीप साहू,विक्रम नेताम,दीमन धीवर, रोहित नायक, खिलेश्वर, नरेंद्र नेताम आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related