तेलंगाना के पूर्व डीजीपी का निलंबन रद्द किया चुनाव आयोग ने : मतगणना के दौरान रेवंत रेड्डी से मिलने पर हुई थी कार्रवाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

हैदराबाद। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने तेलंगाना के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) अंजनी कुमार का निलंबन रद्द कर दिया है। तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात के लिए निलंबित किया गया था। अंजनी कुमार के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की गई थी। डीजीपी अंजनी कुमार तब सीएम से मिले जब राज्य विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी थी।

 

अंजनी कुमार के निलंबन के बाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक रवि गुप्ता को डीजीपी नियुक्त किया गया था। अंजनी कुमार द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के बाद आयोग ने निलंबन हटा दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने जानबूझकर मॉडल कोड का उल्लंघन नहीं किया है।

रेड्डी के अनुरोध पर उनसे मिलने गए थे

अधिकारी ने आयोग को बताया कि वह रेवंत रेड्डी के अनुरोध पर उनके घर गए थे। उन्होंने कथित तौर पर आयोग को आश्वासन दिया कि भविष्य में गलती दोहराई नहीं जाएगी। गौरतलब है कि ECI ने 3 दिसंबर को मुख्य सचिव को अंजनी कुमार को निलंबित करने और अगले वरिष्ठतम योग्य अधिकारी को डीजीपी का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया था।

क्या दोबारा DGP का पद संभालेंगे अंजनी..?

यह अभी साफ नहीं है कि अंजनी कुमार को डीजीपी के रूप में बहाल किया जाएगा या रवि गुप्ता इस पद पर बने रहेंगे। इसके बारे में रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार फैसला लेगी। सरकार अगले कुछ दिनों में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल कर सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related