शिक्षा मंत्री ने की सीएम भूपेश बघेल से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मुलाकात कर शिक्षा विभाग से संबंधित प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ये है पूरा मामला – शिक्षा विभाग में एक कथित डायरी के माध्यम से पदस्थापना के नाम पर पैसों के लेनदेन का झूठा आरोप लगाया जा रहा था। लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक आशुतोष चावरे के हस्ताक्षर युक्त फर्जी शिकायती पत्र के माध्यम से शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे थे और सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात को प्रचारित किया जा रहा था कि शिक्षकों के पदस्थापना में लेनदेन की गयी है। इस फर्जी शिकायती पत्र के माध्यम से शिक्षा विभाग और इसके अधिकारियों की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक आशुतोष चावरे ने नवा रायपुर के राखी पुलिस थाने में अपनी तरफ से एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर क्रमांक 09/2022 में राखी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 419 तथा धारा 469 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।कथित डायरी मामला: शिक्षा मंत्री ने की सीएम भूपेश बघेल से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related