ED Raid : इस दिग्गज नेता के घर ईडी ने मारा छापा…इस मामले को लेकर हुई कार्रवाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. ये कार्रवाई नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर की गई है. बताया जा रहा है कि रथिन के कोलकाता आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. मध्यमग्राम सीट से विधायक रथिन घोष ममता सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हैं. वे मध्यमग्राम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले में जांच के दौरान ईडी को कुछ ऐसे सबूत मिले थे, जिनसे पता चलता है कि सिर्फ टीचर भर्ती में ही अनियमितताएं नहीं हुईं, बल्कि नगर पालिकाओं द्वारा की गई नियुक्तियों में भी थीं.
जांच एजेंसी के मुताबिक, Sil की कंपनी एबीएस इन्फोजोन प्राइवेट लिमिटेड को भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट की छपाई और मूल्यांकन और मेरिट सूची तैयार करने का टेंडर दिया गया था. ईडी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि सिल ने ओएमआर शीट में हेरफेर किया और पैसे के बदले अवैध नियुक्तियों में मदद की.
पालिका भर्ती घोटाले के मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. इस आदेश के खिलाफ ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और सीबीआई जांच रद्द करने की अपील की थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार की इस अपील को खारिज कर दिया था.
ईडी ने पिछले दिनों नगर निगम भर्ती घोटाले के कथित संबंध में पश्चिम बंगाल में 12
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related